
Blanket distribution organized, serving the poor is a noble task
बरहज, देवरिया। बरहज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चतुरी में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया इस अवसर पर कांग्रेस के जिला महासचिव डॉक्टर धर्मेंद्र पांडे ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा है इस तरह के आयोजन से समाज सेवा करने वाले लोगों का मनोबल बढ़ता है। प्रधानाचार्य नरसिंह तिवारी ने कहा कि आज के प्रवेश में समाज में हर जाति और धर्म के लोग गरीब हैं। जिनकी सेवा कर मैं अपने आप को भाग्यशाली मानता हूं इस तरह का कार्यक्रम हर वर्ष करता रहूंगा ।जिससे समाज में गरीबों का कल्याण हो सके।