Updated: 30/12/2022 at 4:18 PM

नीमच। 30 दिसम्बर शुक्रवार को आर्मी फैंस रक्तदान टीम जिला नीमच के तत्वाधान में 5 वाँ भव्य रक्तदान शिविर गांव गागरोल में सम्पन्न हुआ। शिविर में 60 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। सर्वप्रथम माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण अम्बालाल पाटीदार, संस्थापक दुर्गेश मीणा बैसला व रवि गौड़ नीमच ने किया तत्पश्चात माही पाटीदार के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शिविर प्रारम्भ हुआ।
शिविर में श्रीचंन्द्र कृपलानी पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार व अशोक नवलख्खा पुर्व विधायक भी उपस्थित हुए। शिविर कैलाश पाटीदार, गोविन्द पाटीदार के सहयोग से संपन्न हुआ। शिविर में आर्मी फैंस रक्तदान टीम जिला नीमच के संस्थापक दुर्गेश मीणा बैसला, जोलाध्यक्ष रवि गौड़ नीमच, उपाध्यक्ष कैलाश पाटीदार, विनोद मीणा नरसिंहपुरा, नीमच तह. अध्यक्ष राधेश्याम मीणा (पुर्व सैनिक) मनासा तह. अध्यक्ष विशाल कुशवाह, डाँ विकास कुशवाह , विनोद कुशवाह, दिनेश राठौर, पप्पु कुशवाह, लखन कुशवाह, सुन्दरलाल कुशवाह, विकास सोलंकी, विजय मोरवाडी़या तथा पाटीदार समाज जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर पाटीदार, विश्वास पाटीदार, अर्जुन सरपंच, राधेश्याम पूर्व सरपंच, बाबुलाल पाटीदार व समस्त पाटीदार समाज ग्राम गागरोल व ब्लड बैंक प्रभारी सत्येंन्द्र सिंह राडौर का सहयोग सराहनीय रहा।

First Published on: 30/12/2022 at 4:18 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में मध्य प्रदेश सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Login
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments