राज्य

सलेमपुर में युवक की निर्मम हत्या!

सलेमपुर, सलेमपुर देवरिया थाना क्षेत्र के ग्राम हिछौरा पोस्ट मधवापुर में सुबह टहलने जा रहे लोगो ने हिछौरा गांव के प्राथमिक विद्यालय से महज 100 मीटर दूरी पर कच्ची रोड पर एक युवक का शव देखा जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा 112 नंबर पर दी, सूचना के आधार पर सलेमपुर पुलिस मौके पर पहुंची जांच में लग गई इस युवक की पहचान आकिब (30), पुत्र समीम अहमद के रूप में हुई,BA सेकंड ईयर का था छात्र था, पिता समीम अहमद अध्यापक थे अभी सेवा निवृत हो चुके है । समीम अहमद के अनुसार आकीफ रात लगभग 11 बजे परिवार के साथ भोजन करने के बाद पिता के साथ ही था बाद में पिता अपने बिस्तर पर और पुत्र अपने बिस्तर पर सोने चला गया इसके बाद कब वह घर से निकला कब घटन स्थल पहुंचा इसकी जानकारी नहीं है, आकिब के शरीर पर किसी धार दार हथियार से पेट और गले पर गंभीर वार किया गया है जिससे गला कट चुका है व पेट पर गहरा निशान बन गया ।घटना स्थल पर लाश के चारो तरफ खून पसरा हुआ है। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच आगे की कार्यवाही कर रही है ।

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team