बुलंदी संस्था द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन 10 जनवरी से शुरू!

Updated: 09/01/2024 at 10:10 AM
IMG_20240109_100916
बुलंदी संस्था द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन 10 जनवरी 2024 से शुरू होगा।  विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में हिंदी की वैश्विक यात्रा बुलंदी पर हिंदी नामक इस कवि सम्मेलन को हॉवर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड लंदन द्वारा विश्व रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा।
उक्त आयोजन में राजस्थान के पाली जिले के – “देवेन्द्रसिंह राजपुरोहित शिवतलाव “निवासी को भी काव्य पाठ हेतु निमंत्रण संस्था के संस्थापक कवि बादल बाजपुरी एवं संरक्षक कवि पंकज प्रकाश द्वारा आमंत्रित किया गया है। बुलंदी संस्था ने वर्ष 2021 और 2022 में 207 घंटे और 400 घंटे अनवरत वर्चुअल कवि सम्मेलन आयोजित करवाकर दो बार विश्व वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुकी है।
जिससे इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया, बुलंदी संस्था उत्तराखंड के बाजपुर से संचालित होती हैं, जिसका उद्देश्य नवोदित कलाकारों को मंच प्रदान करना है और इसके लिए संस्था निस्वार्थ भाव से कार्य कर रही हैं। बहुत ही कम समय में बड़े-बड़े आयोजन आयोजित करवा कर बुलंदी संस्था ने अपने नाम को सार्थक कर दिया है संस्था का यह तीसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्य जगत की सुर्खियों में बना हुआ है।
First Published on: 09/01/2024 at 10:10 AM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में राज्य सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
Welcome to The Face of India