राज्य

कैलेन्डर वर्ष 2024 में अतिरिक्त अवकाश घोषित

बरहज। देवरिया खबर जनपद देवरिया जिला न्यायाधीश देवेन्द्र सिंह प्रथम ने जानकारी देते बताया है कि है कि उच्च न्यायालय से निर्गत कैलेन्डर वर्ष 2024 के अनुपालन में  15 जनवरी को मकर संक्रान्ति, 14 फरवरी को बसंत पंचमी, 05 अप्रैल को रमजान का अंतिम शुक्रवार, 19 अगस्त को रक्षाबंधन, 07 नवंबर को छठ पूजा पर्व के दृष्टिगत स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
      राष्ट्रीय अवकाश व अन्य अवकाश जो द्वितीय शनिवार / रविवार को हैं, के एवज में  02 अतिरिक्त अवकाश घोषित किया गया है। 24 मार्च दिन रविवार को होली के एवज में 26 मार्च दिन मंगलवार को अतिरिक्त अवकाश घोषित किया गया है। इसी प्रकार 13 अक्टूबर दिन रविवार दशहरा अवकाश के बदले में 04 नवंबर दिन सोमवार को अवकाश घोषित किया गया है।

 

 

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team