छठ पर्व शांतिपूर्ण वातावरण संपन्न कराए जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश जारी

Updated: 17/11/2023 at 7:33 PM
Chhath Festival

देवरिया– जिला मजिस्ट्रेट अखण्ड प्रताप सिंह ने छठ पर्व के त्योहार को सकुशल शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाने हेतु अधिकारियों की ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में लगाई है तथा उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिया है।
जिला मजिस्ट्रेट ने बताया है कि छठ पर्व के त्योहार के दृष्टिगत नगरीय क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराने के लिए सम्बन्धित अधिशासी अधिकारी तथा निर्धारित स्थलों के अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्र में सम्बन्धित बीडीओ एवं एडीओ (पंचायत) प्रभारी होंगे तथा उनका यह दायित्व होगा कि अपने निकट पर्यवेक्षण में आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करायेंगे।

प्रकाश, पेयजल, गहरे पानी में जाने से बचाव के लिए बैरीकेडिंग, साफ सफाई, जहां पर नदी में या उसके आस पास छठ का पर्व मनाया जाता है वहां पर नाव एवं गोताखोर की व्यवस्था, सी०सी०टी०बी० कैमरा/ड्रोन कैमरा, पब्लिक एड्रेस सिस्टम (लोक सम्बोधन प्रणाली), फ्लेक्सी बैनर लगा हुआ पंडाल, जहाँ पर अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित होकर व्यवस्थाओं का पर्वेक्षण कर सके तथा पंडाल में लगे बैनर पर संबंधित अधिकारी का नाम, पदनाम, मोबाइल नंबर अंकित होना चाहिए, स्वास्थ्य टीम मय एंबुलेंस और डाक्टर की व्यवस्थाएं सुनिश्चित होनी चाहिए।

त्योहार सकुशल सम्पन्न हो इसके लिए तहसील सदर के लिए अपर जिला मजिस्ट्रेट (वि०रा०), तहसील सलेमपुर व भाटपार रानी लिए अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन, तहसील बरहज व रुद्रपुर के लिए मुख्य राजस्व अधिकारी देवरिया को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जनपद के समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट/क्षेत्राधिकारी को उन्होंने निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने तहसील के अन्तर्गत पढ़ने वाले सभी छठ पूजा स्थलों के जोनल मजिस्ट्रेट/ जोनल पुलिस अधिकारी के रूप में प्रभारी होगे तथा मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात समस्त अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर अपने निर्देशन कार्य कराये। साथ में छठ पूजा में ड्यूटी पर तैनात सभी मजिस्ट्रेटगण को निर्देशित किया है कि वे पूजा स्थल के संबंध में उप जिला मजिस्ट्रेट/पुलिस क्षेत्राधिकारी/ पुलिस प्रभारी निरीक्षण / पुलिस थानाध्यक्ष से समन्वय स्थापित कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सूर्यषष्ठी /छठ पूजा का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे। 

नगर पालिका परिषद देवरिया अन्तर्गत हनुमान मंदिर पोखरा हेतु तहसीलदार सदर, हाथीकुण्ड पोखरा देवरिया खास हेतु सहायक विकास अधिकारी(पंचायत) सदर, अमेठी माई पोखरा एवं भुजौली कालोनी में चार पार्क हेतु अवर अभियंता बाढ खण्ड देवरिया, बेरमहिया पोखरा, देईया माई घाट, गायत्री मंदिर लच्क्षीराम पोखरा हेतु नायब तहसीलदार सदर, देवरही मंदिर पोखरा व सोमनाथ मंदिर पोखरा हेतु खण्ड शिक्षा अधिकारी देवरिया, न्यू कालोनी छोटा पार्क, बीआरडी इंटर कालेज देवरिया, शिव मंदिर न्यू कालोनी देवरिया हेतु राज्य कर अधिकारी खण्ड-4 देवरिया, पुलिस लाइन मंदिर के पीछे व परमार्थी पोखरा हेतु जिला बचत अधिकारी, भटवलिया प्राइमरी विद्यालय के पीछे, भटवलिया हाइडिल परिसर, भटवलिया नाथ नगर लमुआं पोखरा हेतु जिला क्रीडा अधिकारी को मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।

इसी प्रकार नगर पालिका परिषद गौरा बरहज अन्तर्गत गौर्रा नर्वदेश्वर घाट, नवनिर्मित घाट गौरा नम्बर 1, नवनिर्मित घाट गौरा नम्बर 2, मलंग बाबा घाट, नवनिर्मित घाट गौरा नम्बर 3 हेतु तहसीलदार बरहज, नवनिर्मित घाट गौरा नम्बर 4 व 5 एवं श्री राम सिंह नवनिर्मित घाट गौरा नम्बर 08 हेतु उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बरहज, नवनिर्मित घाट आजाद नगर दक्षिणी नम्बर 7, नवनिर्मित घाट आजाद नगर दक्षिणी नम्बर 8 हेतु पशु चिकित्साधिकारी भलुअनी, नवनिर्मित घाट आजाद नगर दक्षिणी बरहना बाबा नम्बर 9 व जानानी घाट आजाद नगर, सीमाता राम घाट आजाद नगर बरहज हेतु पशु चिकित्साधिकारी मईल, जगदम्बा घाट, श्रीराम घाट, हरि बाबा घाट बरहज हेतु राज्य कर अधिकारी सचल दल देवरिया, नवनिर्मित घाट बरहज व भोलू तिवारी घाट बरहज हेतु पूर्ति निरीक्षक भलुअनी, नवनिर्मित संततुलसी घाट नम्बर 11, नवनिर्मित संत रविदास घाट नम्बर 12 व भुसी घाट, जहाज घाट बरहज हेतु खण्ड शिक्षा अधिकारी बरहज, केवटवलिया घाट व थाना घाट बरहज हेतु जिला समाज कल्याण अधिकारी को मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।

बांसी ब्लॉक के टोला रुद्रपुर में जिम्मेदारों की मिलीभगत से हो रहा विकास कार्य।।

नगर पंचायत रामपुर कारखाना अन्तर्गत निबिहवां घाट, दोराची घाट हेतु खण्ड शिक्षा अधिकारी रामपुर कारखाना, गौरी बाजार अन्तर्गत शिव मंदिर पोखरा उद्योग नगर व शिव मंदिर पोखरा शिव नगर हेतु पूर्ति निरीक्षक गौरी बाजार, देवगांव पोखरा चन्द्रशेखर आजाद नगर हेतु सहायक अभियंता ग्रा0अभि0विभाग प्रखण्ड देवरिया, नगर पंचायत रुद्रपुर अन्तर्गत बथुआ रिवर सेमरौना पुलगोला/मलहटोली वार्ड हेतु नायब तहसीलदार रुद्रपुर, दुग्धेश्वरनाथ मंदिर के पीछे व आगे गिरजा सरोवर पोखरा, दुग्धेश्वरनाथ वार्ड दुर्गा मंदिर पोखरा, शीतला माता मंदिरलाला टोलीवार्ड पाखरा हेतु नायब तहसीलदार रुद्रपुर, नगर पंचायत सलेमपुर हेतु नदावर साई मंदिर घाट व भरौली घाट हेतु तहसीलदार सलेमपुर, नदावर पुल घाट, बंजरिया मंदिर घाट, धोबई(सलाहाबाद) शिव मंदिर घाट हेतु सहायक अभियंता ग्रा0अभि0 विभाग सलेमपुर, हनुमान मंदिर पोखरा, शिव मंदिर पोखरा, सोहनाग हेतु अवर अभियंता ग्रा0अभि0 विभाग सलेमपुर, प्यासी, सोनबरसा, तेलहवा टोला हेतु स0वि0अ0(पंचायत) सलेमपुर, नगर पंचायत भटनी अन्तर्गत जलपा माता मंदिर हेतु खण्ड शिक्षा अधिकारी भटनी, केवडा छोटी गंडक नदी छठ घाट स्थल हेतु नायब तहसीलदार भटनी, नूरीगंज छोटी गंडक नदी छठ घाट स्थल हेतु अवर अभियंता ग्रा0अभि0विभाग सलेमपुर, साहोपार टोला छठ घाट स्थल हेतु क्षेत्रीय वन अधिकारी भटनी, नगर पंचायत लार अन्तर्गत डिग्री कालेज मठ वार्ड, भेडिहरवा मठ वार्ड हेतु अवर अभियंता नलकूप अनुरक्षण खण्ड बरहज, तिवारी वार्ड पोखरा, धवरिया वार्ड 01, धवरिया वार्ड उत्तर टोला 02, धवरिया वार्ड 03 एवं 04 हेतु क्षेत्रीय वन अधिकारी सलेमपुर, नोनिया टोला वैशकरनी वार्ड, खान बाबा पोखरा भरटोलिया वार्ड एवं राजभर टोला भरटोलिया वार्ड हेतु अवर अभियंता ग्रा0अभि0वि0 लार, राम आधार पोखरा पिपरा वार्ड, पलिया पोखरा पिपरा वार्ड, अकटहवां पोखरा पिपरा वार्ड, संतोष लारी पोखरा पिपरा वार्ड, धारी वार्ड 02 एवं भरटोलिया वार्ड पोखरा हेतु अवर अभियंता ग्रा0अभि0 विभाग बनकटा, कोईरी टोला वार्ड पोखरा, चौक वार्ड पोखरा, बौली वार्ड चोरडिहां पोखरा, हरिजन बस्ती हेतु तहसीलदार भाटपाररानी, नगर पंचायत मझौलीराज अन्तर्गत नदावर पुल घाट, नदावर घाट साई मंदिर घाट हेतु खण्ड शिक्षा अधिकारी सलेमपुर, कर्जवानी टोला घाट, हनुमान चौक घाट, खॉनखाह घाट, गोला घाट, रानी घाट शंकर नगर हेतु नायब तहसीलदार सलेमपुर, दीर्घेश्वर नाथ मंदिर घाट, बहोरन सिंह टोला घाट, बडवां टोला घाट, खेदू टोला घाट हेतु खण्ड शिक्षा अधिकारी भटनी, चौहान टोला धूसा नदी घाट, भगडा भवानी मंदिर घाट, बडवा टोला मोर्चा बाबा घाट हेतु खण्ड शिक्षा अधिकारी भागलपुर, नगर पंचायत भाटपाररानी अन्तर्गत चिकटोली वार्ड नम्बर 04, रामपुर लिटिहां(जटहांबीर बाबा) वार्ड नम्बर 05 हेतु खण्ड शिक्षा अधिकारी भाटपाररानी, रामपुर लिटिहां वार्ड नम्बर 05, पोखरापार वार्ड नम्बर 06, आर्य चौक (रानी पोखरा) वार्ड नम्बर 07, शिव मंदिर वार्ड नम्बर 10 हेतु स0वि0अ0(पं0)भाटपाररानी को मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।

Madhya Pradesh eElection 2023 : सामग्री वितरण के साथ मतदान दल अपने-अपने मतदान केन्द्रों के लिये रवाना

नगर पंचायत बरियारपुर अन्तर्गत गडक नदी वसहां वार्ड नम्बर 01, गंडक नदी बनरहा वार्ड नम्बर 01, चौकिया दोराची वार्ड नम्बर 02 हेतु पशु चिकित्साधिकारी पथरदेवा, कुलकुला पोखरा भरौटा वार्ड नम्बर 04, दोराची पुल वार्ड नम्बर 05 व 12, दोराची बडहरा वार्ड नं0-06, रघुनाथपुर पोखरा वार्ड नं०-0 हेतु जिला बचत अधिकारी, भडसरा पोखरा वार्ड नं0-08, दोराची दलपिठनी वार्ड नं0-09, दोराची रामपुर वार्ड नं0-11 हेतु वन क्षेत्राधिकारी देवरिया, दोराची बनहवां टोला वार्ड नं0-11, दोराची साहु टोला वार्ड नं0-12, बरियारपुर खास पकडियार वार्ड न०-13 व 03 हेतु अवर अभियंता सिचाई खण्ड 2 देवरिया, ग्राम-भागलपुर हेतु नायब तहसीलदार बरहज, ग्राम-बनकटा -75 पूजा स्थल झरहीं नदी, सुगर मिल के पास हेतु पूर्ति निरीक्षक भाटपाररानी, ग्राम-भाटपाररानी अन्तर्गत सोहनपुर, भुडवर, खामपार हेतु एडीओ पंचायत भाटपाररानी, ग्राम-बैतालपुर – 160 पुजा स्थल नकटा नाला हेतु पशु चिकित्साधिकारी बैतालपुर, ग्राम-पथरदेवा- 174 पूजा स्थल सात गांव नदी के किनारे हेतु खण्ड विकास अधिकारी तरकुलवां, ग्राम- पकहां हेतु पूर्ति निरीक्षक पथरदेवा, ग्राम-भटनी-127 पूजा स्थल हेतु पशु चिकित्साधिकारी भटनी, पूजा स्थल नदी के किनारे हेतु स0वि0अ0(पं0) भटनी, ग्राम-देसही देवरिया-69 पूजा स्थल हेतिमपुर हेतु खण्ड विकास अधिकारी देसही देवरिया, ग्राम-तरकुलवां हेतु स0वि0अ0(पं0) तरकुलवां, ग्राम भलुअनी हेतु स0वि0अ0(पं0)भलुअनी को मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।

First Published on: 17/11/2023 at 7:32 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में राज्य सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
Welcome to The Face of India