▪️श्रवण शर्मा / मिरा-भाईंदर शहर▪️
मोदी सरकार द्वारा किसानों के लिए बनाए गए कानून को ‘काला कानून’ मानते हुए तथा उसे वापस लेने की मांग करते हुए, किसान नेता राकेश टिकैत ने आज २७ सितंबर को भारतबंद का आव्हान किया है।
मिरा-भाईंदर शहर के कांग्रेसी नेता पूर्व एमएलसी मुजफ्फर हुसैन ने अपनी पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को भारतबंद का समर्थन करने हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिया है। शहर कांग्रेस के जिल्हाध्यक्ष प्रमोद सामंत के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किसान संघों द्वारा बुलाए गए शांतिपूर्ण भारतबंद को अपना समर्थन देते हुए भारत सरकार की नीतियों की आलोचना की।
कांग्रेसी जिलाध्यक्ष प्रमोद सामंत के अनुसार, हम अपने किसानों के अधिकार में विश्वास करते हैं और काले कृषि कानूनों के खिलाफ उनकी लड़ाई में हम उनके सहभागी हैं। सामंत ने अपने अधिनस्त सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आव्हान किया है कि, पार्टी के सभी निष्ठावान कांग्रेसी २७ सितंबर की सुबह १० बजे से अपने-अपने नजदीकी कांग्रेस कार्यालय पर उपस्थित रहकर किसानों के समर्थन हेतू आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन में सहभागिता निभाएं।
मुजफ्फर हुसैन के मार्गदर्शन व जिलाध्यक्ष प्रमोद सामंत के उक्त आव्हान पर शहर के सभी कांग्रेस कार्यालयों के समक्ष कांग्रेसियों ने किसानों के समर्थन तथा मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भाईंदर पश्चिम स्थित कांग्रेस कार्यालय के समक्ष भी पार्टी पदाधिकारी साहेबलाल यादव के नेतृत्व में नारेबाजी की गई जिसके पश्चात शहरवासियों को होने वाली असुविधा के मद्देनजर स्थानीय पुलिस प्रशासन को दखल देना पड़ा.
Discussion about this post