राज्य

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 50 शैय्या फील्ड हॉस्पिटल का हुआ भूमि पूजन समारोह

शहनेयाज़ अहमद

मडियाहू ,जौनपुर।स्थानीय नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मडियाहू जौनपुर में 50 शैय्या फिल्ड हॉस्पिटल का भूमि पूजन समारोह मुख्य अतिथि डॉक्टर आर .के .पटेल विधायक 370 मडियाहू के करकमलो द्वारा बृहस्पतिवार को संपन्न हुआ. बताया जाता है कि भूमि पूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ आर 0 के0 पटेल, विशिष्ट अतिथि राम विलास पाल जिला अध्यक्ष मछलीशहर रहे. कार्यक्रम का कुशल संचालन मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह रहे.

उक्त अवसर पर विधायक डॉक्टर आर .के .पटेल , भाजपा जिला अध्यक्ष रामविलास पाल, अपना दल जिला अध्यक्ष लाल बहादुर, समाजसेवी चंद्र प्रकाश सिंह “पप्पू” , भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक एम.एस. याद, जिला मंत्री स्कंद पटेल, अजय मिश्रा, रवि शंकर दूबे मंडल अध्यक्ष, शिव शंकर गुप्ता अखिल प्रताप सिंह युवा मोर्चा अध्यक्ष ,,प्रिंस सिंह, राकेश पटेल जिला पंचायत सदस्य, मनोज चौरसिया महामंत्री , चंद्रशेखर पटेल ,महेश चौहान रवि शंकर दूबे मंडल अध्यक्ष अजय मिश्रा राधेश्याम सिंह ठेकेदार, मनोज पटेल ,पंकज केसरी ,सुनील पटेल, सहित तमाम लोग मौजूद रहे.

सुनहरे भविष्य के लिए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाना जरुरी डीएम

TFOI Web Team