बाँसी। वरिष्ठ पत्रकार शैलेन्द्र पांडेय उर्फ शैलू पन्डित का मंगलवार की भोर में निधन हो गया वे विगत दो तीन महीने से अस्वस्थ चल रहे थे। उनकी उम्र लगभग 54 बर्ष थी। उन्होंने लगभग 20 वर्षों तक एक राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र के माध्यम से पत्रकारिता के कार्य में कार्यरत थे। स्वर्गीय पाण्डेय अविवाहित थे । वे सरल व्यक्तित्व के निर्भीक व्यक्ति थे। उन्होंने आखिरी सांस नगर में ही लिया उनका अंतिम संस्कार शास्त्री नगर वार्ड के उत्तर स्थित राप्ती नदी के ओम नमः शिवाय शमशान घाट पर उनके परिवार के लोगों ने दोपहर बाद किया गया।

उनके निधन पर पत्रकार अंबिका पांडेय ,राजेंद्र दुबे ,सुभाष चंद्र पांडेय ,रितेश वाजपेई ,मोहम्मद इरफान बाकर, अष्टभुजा शुक्ल, उमाकांत त्रिपाठी, रविन्द्र श्रीवास्तव, राकेश त्रिपाठी ,उमेश चंद्र मिश्र, बलराम त्रिपाठी ,विनय दुबे ,जय गोविंद साहू, गिरजेश धर , बीरू श्रीवास्तव ,धनंजय मिश्र, नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा रायनी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मो इदरीश राईनी पटवारी , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव अज्जू, रवि टंडन , अजय कुमार पप्पू, दान बहादुर राय,ऋषि श्रीवास्तव ,मोहम्मद सलीम , संजय मोदनवाल आदि सहित तमाम पत्रकारों समाज सेवियों ने शोक जातते हुए उनके निधन को समाज के लिए क्षति बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *