कांग्रेस का रहा गौरवशाली इतिहास – मार्कण्डेय मिश्र

Updated: 29/12/2023 at 12:36 PM
Congress has a glorious history - Markandey Mishra
पार्टी का ध्वज फहराकर कांग्रेसियों ने मनाया स्थापना दिवस
सलेमपुर, देवरिया। कांग्रेस के 138 वें स्थापना दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कार्यालय पर दल का ध्वज फहराने के बाद गोष्ठी का आयोजन कर मनाया।इस दौरान सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस ने देश में लोकतंत्र की स्थापना कर सबको स्वतंत्र रूप से जीने का अधिकार दिलाया। ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि कांग्रेस का गौरवशाली इतिहास रहा है।देश मे जो भी विकास दिखाई दे रहा है व कांग्रेस ने किया है। जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि आजादी की लडाई में कांग्रेस नेताओं ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को गुलामी की दासता से मुक्ति दिलाई। युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव अभिनीत उपाध्याय ने कहा कि आज कांग्रेस के अलावा कोई दूसरा दल भारतीय लोकतंत्र की रक्षा नही कर सकता है।कार्यक्रम को रामविलास तिवारी, अखिलेश मिश्र,सत्यम पांडेय, डॉ याहिया अंजुम, रोहित यादव, राहुल मिश्र, कृष्णमुरारी चौबे,चुन्नु श्रीवास्तव, गंगासागर मिश्र, लालसाहब यादव, दयाशंकर यादव, विनोद तिवारी, रमाशंकर प्रसाद,डॉ नरेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, राजेश तिवारी, विद्यासागर यादव, दयाशंकर शर्मा आदि ने सम्बोधित किया।

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने सड़क सुरक्षा जन जागरूकता अभियान का किया शुभारंभ
First Published on: 29/12/2023 at 12:36 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में राज्य सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
Welcome to The Face of India