उत्तर प्रदेश में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश जोड़ो यात्रा का आगाज

Updated: 18/12/2023 at 12:53 PM
TFOI-UPDATE-NOTIFICATION-20230923_184609-9

उत्तर प्रदेश जोड़ो यात्रा: भारत जोड़ो यात्रा ने पूरे देश में एक अलग माहौल पैदा किया था। इसकी सफलता के बाद लोकसभा चुनाव के ठीक पहले उत्तर प्रदेश में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश जोड़ो यात्रा का आगाज कर दिया है। अजय राय ने इस यात्रा का आगाज वाराणसी में एक बड़ी पदयात्रा के साथ किया जिसमें सैंकड़ों कार्यकर्ता उनके साथ उनके घर से काल भैरव मंदिर, विश्वनाथ मंदिर और फिर गोदौलिया चौराहे से पदयात्रा करते हुए उनके घर तक वापिस पहुंचे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि हम 20 दिसंबर से सहारनपुर से उत्तर प्रदेश जोड़ो यात्रा आरंभ करने जा रहे हैं। इसके पहले काशी में पदयात्रा कर बड़ा गणेश, काल भैरव मंदिर और बाबा विश्वनाथ से आशीर्वाद लिया है। हमारे साथ कांग्रेस के सैंकड़ों कार्यकर्ता भी थे जो हमारे साथ इस UP जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे।

राजधानी सहित प्रदेश के सभी पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए प्रस्तावित तिथि जारी

इस उत्तर प्रदेश जोड़ो यात्रा के संबंध में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि हम 20 दिसंबर से सहारनपुर से उत्तर प्रदेश जोड़ो यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। सनातन धर्म में किसी भी शुभ कार्य के पहले गणेश वंदना की जाती है। ऐसे में आज हम लोगों ने इस उत्तर प्रदेश जोड़ो यात्रा की औपचारिक शुरुआत करते हुए काशी के प्रसिद्ध बड़ा गणेश मंदिर में मत्था टेका है और भगवान् से इस यात्रा की सफलता का आशीर्वाद लिया है। इसके बाद हमने काल भैरव मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन कर संकल्प लिया है कि हम इस यात्रा को सफलता के साथ सम्पन्न करें।

अजय राय ने बताया कि यह उत्तर प्रदेश जोड़ो यात्रा सहारनपुर से होकर 11 जिलों से गुजरते हुए लखनऊ पहुंचकर समाप्त होगी। इस दौरान हम सभी साथी 650 किलोमीटर से अधिक की दूरी पैदल तय करेंगे। इसमें सहारनपुर से लेकर लखनऊ तक के कार्यकर्ता हमारे साथ पदयात्रा में शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त इस पदयात्रा में कई राष्ट्रीय नेतृत्व के पदाधिकारी और इनेता भी शामिल होकर कार्यकर्ताओं को जागरूक करेंगे। 

First Published on: 18/12/2023 at 12:53 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में राज्य सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
Welcome to The Face of India