सरयू तट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब

Updated: 19/11/2023 at 7:09 PM
Crowd of devotees gathered on Saryu bank
बरहज, देवरिया। बरहज नगर क्षेत्र के मां सरयू के पावन तट पर छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं का अपार जन-जन समूह उमड पड़ा पूरे सरजू तट पर जहां 10 घाटों पर श्रद्धालुओं की व्यवस्था की गई थी जगह-जगह घाटों पर पुलिस बल के जवान के साथ-साथ नगर पालिका के कर्मचारी गण लगाए गए थे सरयू तट का पूरा माहौल भक्ति में हो गया था।
वहीं नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल पत्नी श्याम सुंदर जायसवाल महिलाओं के बीच स्वयं छठ व्रत करते हुए देखी गई, डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर माता बहनों ने सूर्य को प्रणाम किया सरयू तट पर जगह-जगह प्रकाश पथ की व्यवस्था साथ साथ स्वास्थ, सुरक्षा ,पेयजल ,एवं रात्रि कालीन ठहरने के लिए समृद्धि मैरिज हॉल में व्यवस्था की गई है। सरयू तट क्षेत्र में बरहज के क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह, उप जिला अधिकारी अवधेश निगम, तहसीलदार बरहज, थाना जितेंद्र सिंह, उप निरीक्षक करुणेश राय, उप निरीक्षक एस एन राय, सदानंद यादव ,शेषनाथ कनौजिया,कांस्टेबल अजय यादव, आशीष यादव, एवं महिला कांस्टेबल सुरक्षा में लगी रही प्रशासन की व्यवस्था चुस्त और दुरुस्त थी।

घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब
First Published on: 19/11/2023 at 7:09 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में राज्य सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
Welcome to The Face of India