
Camp Commandant Lieutenant Colonel AK SinghCamp Commandant Lieutenant Colonel AK Singh
बरहज। देवरिया खबर जनपद देवरिया से दिनांक 17 दिसंबर 2023 दिन रविवार को कैडेटों ने प्रातः फिजिकल ट्रेनिंग की इसके पश्चात हवलदार मणि राज थापा द्वारा सशस्त्र सेनाओं में प्रयोग किए जाने वाले हथियारों की कक्षाओं का संचालन किया गया।
कक्षा के अतिरिक्त शिविर में कैम्प कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल एके सिंह के दिशा निर्देशन में नायब सूबेदार विक्रमजीत सिंह हवलदार सरोज द्वारा डेल्टा कंपनी की कनिष्ठ बालिका कैडेटों को फायरिंग कराई गई।
गोरखपुर विश्वविद्यालय का असली नाम क्या हो, अब इसके लिए मंथन शुरू
शिविर में जागरूकता विषय के अंतर्गत नोटबंदी के पक्ष एवं विपक्ष विषय पर सात समूह बनाकर राजकीय पॉलिटेक्निक देवरिया बी आर डी बी जी पीजी कॉलेज बरहज सतासी इंटर कॉलेज इंदपुर ए एस एस आई सी शिवधारिया के 42 कैडेटों द्वारा समूह चर्चा परिचर्चा कराई गई उसके पश्चात समूह में चयनित तीन ग्रुप के 21 कैडेटों द्वारा कंपलसरी मिलिट्री ट्रेनिंग वालंटियर मिलिट्री ट्रेनिंग विषय पर पुनः परिचर्चा कराई गई परिचर्चा में उभर कर आने वाले बेस्ट कैडेट दिव्यांशी चौरसिया कैडेट आदर्श कुमार यदुवंशी कैडेट रवीना गोंड कैडेट प्रियंका शुक्ला कैडेट फातिमा परवीन कैडेट आदित्य राज सिंह तथा बेस्ट ग्रुप में कैडेट अमित तिवारी कैडेट प्रियांशु शुक्ला कैडेट अंजली पांडेय कैडेट बेचन यादव व कैडेट रोशन सिंह विजयी रहे। कैडेटों को पुरस्कार स्वरूप मेडल प्रदान कर कैम्प कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल एके सिंह द्वारा सम्मानित किया जाएगा। शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर से आई मेडिकल टीम के डॉक्टर रामकेश यादव के द्वारा कैडेटों को उपचार के लिए दवाइयां वितरण कि गई।