राज्य

अशोक गोड़ बने आदिवासी संघ के जिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष

बरहज, देवरिया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देश पर आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ उमेश चंद ने रामपुर कारखाना क्षेत्र के गौरा खास निवासी अशोक गौंड को जनपद देवरिया का चेयरमैन पद पर नियुक्त किया।जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर इनका स्वागत किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष दीनानाथ भारती ने कहा कि कांग्रेस ने संघर्षशील व जमीनी कार्यकर्ता अशोक गौंड को यह जिम्मेदारी सौंप कर यह जता दिया कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं का सदैव उचित सम्मान किया जाता है। आनंद देव गिरि चुन्नु ने कहा कि इस मनोनयन से कांग्रेस को मजबूती प्रदान होगी। नवनियुक्त जिला चेयरमैन अशोक गौंड ने कहा कि दल ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। स्वागत करने वालों में आलोक त्रिपाठी राजन, वीरेन्द्र त्रिपाठी, राजकुमार यादव, चंद्रिका यादव, रमाशंकर यादव,रशीद अंसारी, संदीप पांडेय, पिंटू गौंड, कमलेश यादव, हरिकेश राय आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

 

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team