
District integration plan meeting concluded
बरहज ,देवरिया| जिला पंचायत अध्यक्ष पं0 गिरीश चंद्र तिवारी की अध्यक्षता में जिला एकीकरण समिति की तृतीय बैठक आज विकास भवन के गांधी सभागार में आहूत की गई है। बैठक में कौमी एकता सप्ताह के अन्तर्गत चारों धर्मगुरूओं को अध्यक्ष जिला पंचायत तथा मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग के तीन चयनित मेघावी छात्राओं अंकिता चैरसिया कक्षा-5 प्रा०पाठ० पार्वतीपुर विकास खण्ड देवरिया सदर, अमृता पासवान कक्षा-5 प्रा०पाठ० वोडिया अनन्त विकास खण्ड बैतालपुर तथा अर्जिता प्रजापति कक्षा-2 प्रा०पाठ० नकडीहा विकास खण्ड भलुअनी को सम्मानित किया गया। उनके द्वारा अपने वर्ग में जनपद में सवार्धिक अंक प्राप्त किया गया है। साथ ही समाज के 16 विभिन्न समाज सेवियों का सम्मान भी जिला एकीकरण समिति द्वारा किया गया।
बैठक का संचालन कमलेश पाण्डेय सदस्य जिला पंचायत द्वारा किया गया । अध्यक्ष जिला पंचायत एवं सदस्य जिला पंचायत द्वारा बताया गया कि जिला एकीकरण समिति देवरिया अपने उद्देश्यों को पूर्ण कर रही है और आगे भी करती रहेगी। जनपद की विशिष्ट व्यक्तियों को उक्त बैठक / समारोह में उपस्थिति हेतु बधाई देते हुये बैठक को समाप्त किया गया ।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, सदस्य जिला एकीकरण समिति एवं जनपद के विशिष्ट व्यक्तियों तथा विविध धर्मगुरूओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।