राज्य

डीएम ने सम्पूर्ण समाधान दिवस का रोस्टर किया जारी

देवरिया (सू0वि0) 02 जनवरी 2024।*_ जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने बताया कि प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस का रोस्टर इस वर्ष का निर्धारित करते हुए प्रत्येक सम्पूर्ण समाधान दिवस के लिए अधिकारियों को भी नामित कर दिया गया है।
जिलाधिकारी ने प्रथम तीन माहो में आयोजित होने वाले इस दिवस के विवरण में बताया है कि जनवरी माह के प्रथम शनिवार को सदर में जिलाधिकारी, सलेमपुर में मुख्य विकास अधिकारी, रुद्रपुर में अपर जिलधिकारी (प्रशासन), बरहज में अपर जिलाधिकारी (वि.रा.), भाटपार रानी में सीआरओ तथा तृतीय शनिवार को सलेमपुर में जिलाधिकारी, रुद्रपुर में सीडीओ, बरहज में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), भाटपार रानी में अपर जिलाधिकारी (वि.रा.), देवरिया में सीआरओ की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा।
फरवरी माह के प्रथम शनिवार को रुद्रपुर में जिलाधिकारी, बरहज में मुख्य विकास अधिकारी, भाटपार रानी में अपर जिलधिकारी (प्रशासन), देवरिया में अपर जिलाधिकारी (वि.रा.), सलेमपुर में मुख्य राजस्व अधिकारी तथा तृतीय शनिवार को बरहज में जिलाधिकारी, भाटपार रानी में सीडीओ, देवरिया में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), सलेमपुर में अपर जिलाधिकारी (वि.रा.), रुद्रपुर में मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा।
मार्च माह के प्रथम शनिवार को भाटपार रानी में जिलाधिकारी, देवरिया में मुख्य विकास अधिकारी, सलेमपुर में अपर जिलधिकारी (प्रशासन), रुद्रपुर में अपर जिलाधिकारी (वि.रा.), बरहज में मुख्य राजस्व अधिकारी तथा तृतीय शनिवार को देवरिया में जिलाधिकारी, सलेमपुर में मुख्य विकास अधिकारी, रुद्रपुर में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), बरहज में अपर जिलाधिकारी (वि.रा.), भाटपार रानी में मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा।

22 जनवरी श्री राम के मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आमंत्रण शोभायात्रा निकाली गई

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team