बरहज देवरिया/बरहज तहसील क्षेत्र के विकासखंड भागलपुर के ग्राम प्रधान डॉ जनार्दन कुशवाहा को उनकी निष्ठा एवंईमानदारी, लगन को देखते हुए राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश संगठनमंत्री मनोनीत किए गए। प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन के प्रति निष्ठा और ईमानदारी को देखते हुए देवरिया जनपद के बरहज तहसील क्षेत्र निवासी विकासखंड भागलपुर के मौना गढ़वा केग्राम प्रधान डॉ जनार्दन कुशवाहा को प्रदेश संगठन मंत्री मनोनित किया गया है जिस पर देवरिया जनपद के वासी एवं ग्राम प्रधान अशोक मिश्रा जिला अध्यक्ष देवरिया प्रधान संघ एवं श्री कृष्ण पाठक, ऋषिनाथ मिश्रा, सदानंद कुशवाहा, ममता देवी, अमित सिंह छोटू, राजेश यादव, इंदल यादव, चिंता देवी, पंकज कुमार, अशोक चौहान, डॉ राम मनोहर त्रिपाठी सहित जनपद के अनेकों प्रधानों ने बधाइयां दी। इस अवसर पर सत्यप्रकाश गोंड़, धर्मेंद्र यादव, दिनेश यादव, मृत्युंजय सिंह, शमशाद अंसारी, संजय यादव, सुनील कुमार सिंह, रीता देवी, अजय कुमार, नैन सिंह, सदानंद, के साथ अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।