डॉ राजेंद्र प्रसाद का जन्मदिन अधिवक्ता दिवस के रूप में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया

Updated: 04/12/2023 at 1:55 PM
Dr. Rajendra Prasad's birthday was celebrated with great joy as Advocate's Day.

बरहज ,देवरिया। बरहज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत डॉ राजेंद्र प्रसाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति का का जन्मदिन बड़े ही हर्ष और उल्लास के बीच बरहज तहसील में मनाया गया। बरहज तहसील में स्थापित डॉ राजेन्द्र प्रसाद के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सर्वप्रथम उप जिलाधिकारी अवधेश निगम द्वारा डॉ राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया इसके बाद तहसीलदार अरुण कुमार, नायब तहसीलदार-तमेश चन्द्र गुप्ता व रविन्द्र कुमार मौर्या, एवं अधिवक्ताओं की तरफ से रामायण तिवारी, चंद्रभान चौरसिया, लक्ष्मी दीक्षित, नागेंद्र सिंह, मुरली यादव,कमला प्रसाद यादव आदि ने माल्यार्पण किया। 
दिव्यांग बच्चों का जनपद स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी अवधेश निगम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद का जन्म 3 दिसंबर 1884 में जीरादेई नामक ग्राम में हुआ था डॉ राजेंद्र प्रसाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति एवं महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे वे भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के प्रमुख नेता में से थे और उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष के रुप में मुख्य भूमिका निभाई। भारतीय संविधान के निर्माण में भी महत्वपूर्ण को योगदान दिया । उनकी शिक्षा दीक्षा डिपार्मेंट आफ लॉ यूनिवर्सिटी ऑफ़ कोलकाता से 19,15मे पुरी हुई थी डॉ राजेंद्र प्रसाद का राष्ट्रपति का कार्यकाल 26 जनवरी 1950 से लेकर 13 में 1962 तक रहा। कार्यक्रम को रामायण तिवारी लक्ष्मी दीक्षित नागेंद्र सिंह चंद्रभान चौरसिया कमला यादव सुरेंद्र यादव आदि संबोधित किया। इस अवसर पर अरविंद उपाध्याय, सुरेंद्र दीक्षित,नागेंद्र मिश्रा, वीरेंद्र यादव,गिरीश वर्मा, नागेंद्र गुप्ता, वेद प्रकाश उपाध्याय, ओमकार उपाध्याय, सहित अन्य अधिवक्ता गण मौजूद रहे ।

संवाददाता

बरहज देवरिया

First Published on: 04/12/2023 at 1:55 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में राज्य सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
Welcome to The Face of India