राज्य

अधिशासी अधिकारी निरुपमा प्रताप ने किया पदभार ग्रहण

बरहज ,देवरिया। नगर पालिका परिषद गौरा बरहज में पूर्व अधिशासी अधिकारी कृष्ण चंद्र पांडे का स्थानांतरण इटावा जिले के भरथना नगर में ईओ पद पर हो गया। कृष्ण चंद्र पांडे की जगह पर शासन स्तर से निरुपमा प्रताप को बरहज नगर पालिका का अधिशासी अधिकारी बनाया गया । आज निरुपमा प्रताप ने नगर पालिका पहुंचकर विधिवत अपना कार्यभार ग्रहण किया। नगर पालिका में निरुपमा प्रताप का नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने बुके देखकर स्वागत किया। इस अवसर पर नगर पालिका कर्मचारी मनोज कुमार, संपूर्णानंद, महेश यादव, रतन वर्मा ,आनंद सिंह, श्रवण कुमार सहित नगर पालिका के कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team