Express happiness by serving sweets at TD College
बलिया , रिपोर्टर _संजय सिंह टीडी कॉलेज पर मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार बलिया आज टीडी कॉलेज चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तीन राज्यों में (राजस्थान छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश) में भाजपा की प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनने पर नारे लगाकर और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा की यह जीत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की जीत है। भाजपा कार्यकर्ता सौरभ तिवारी ने कहा की जनता मोदी के गारंटी पर विश्वास करती है, यह जीत 2024 लोक सभा चुनाव का ट्रेलर है। इस मौके पर रामजी सिंह, रिंकू दुबे हरि नारायण गुप्ता,सौरभ तिवारी, पीयूष तिवारी, सुमित खरवार, पिंटू, ओम शक्ति त्रिपाठी, विजय शुक्ला, दीनबंधु मौर्य, आदि मौजूद रहे |