*द फेस ऑफ इंडिया/बसन्त कुमार मिश्र/बरहज/देवरिया*
- Advertisement -
बरहज थाना थानान्तर्गत बेलडाड निवासी संगम प्रजापति 15 वर्ष लगभग पुत्र रामेश्वर प्रजापति ने अपने घर से स्नान करने के लिए अपने गांव के बगल में घाघरा नदी में गया हुआ था। पैर फिसल जाने के कारण नदी की धारा में बह गया जिसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने नाम एवं गोताखोरों की सहायता से काफी खोजबीन की लेकिन संगम प्रजापति का पता नहीं चल पाया
बृहस्पतिवार को बरहज थाना अंतर्गत के बेलडाड़ निवासी संगम प्रजापति 15 पुत्र रामेश्वर प्रजापति अपने घर से स्नान करने के लिए निकला हुआ था बताया जा रहा है कि संगम घाघरा नदी में स्नान करने लगा स्नान करते समय उसका पर फिसल गया और गहरे पानी में जाने से कहीं बह गया समाचार लिखे जाने तक संगम का कहीं कोई सुराग नहीं मिला।
स्थानीय लोगों के माने तो संगम देवरिया में रहकर पढ़ाई करता था और छुट्टी में अपने घर आया हुआ था संगम के पिता रामेश्वर प्रजापति मुंबई में रहकर एक धागा मिल में सिलाई का काम करते हैं संगम प्रजापति के चाचा हीरालाल प्रजापति गांव में रहकर खेती-बाड़ी करते हैं तथा ऑटो रिक्शा भी चलाते हैं। रामेश्वर प्रजापति की 5 संतान में से संगम दूसरे नंबर का बेटा बताया जा रहा है बाकी रामेश्वर प्रजापति की 4 लड़कियां हैं।
- Advertisement -
इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक बरहज जयशंकर मिश्र ने बताया कि एक लड़के की नदी में स्नान करते समय डूबने का सूचना मिला सूचन पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर एवं नाव की सहायता से काफी खोजबीन की गई। लेकिन अभी संगम का कुछ भी पता नहीं चल पाया है हमारी तलाश लगातार जारी है।