दमोह : दमोह में मार्केटिंक सोसायटी के गोदाम से भी खाद 2 काउंटर से वितरण किया गया है। इस तरह से जिले में जो शासकीय काउंटर है 32 जगहों पर खाद वितरण किया जा रहा है। आज सुबह 10 बजे से पूरे काउंटर संचालित है। बीच में दो से ढाई घंटे पोर्टल में कुछ दिक्कत रही, अभी भी पोर्टल में थोड़ी-बहुत दिक्कत है। जिले के पथरिया, हटा, जबेरा ओर तेन्दूखेड़ा भी हम लोग जाकर आये है उन सभी जगहों पर लगभग 500 से 600 लोगों को वितरण सुनिश्चित किया गया है। इस आशय के विचार कलेक्टर एस. कृष्ण चैतन्य ने आज शाम तीन गुल्ली स्थित मार्कफेड के खाद वितरण केन्द्र का पुन: जायजा लेते हुये व्यक्त किये।
कलेक्टर श्री चैतन्य ने बताया पांचो मार्कफेड के गोदामो में वितरण व्यवस्था अच्छी तरह से सुनिश्चित करने के लिये 5 शासकीय काउंटर और 01 निजी काउंटर में खाद वितरण किया जा रहा है। दमोह में अभी तक लगभग 800 किसानों को खाद वितरण हुआ है। अभी भी 200 से 250 किसान शेष है यदि 7 बजे से पहले सर्वर ठीक हो जाता है, तो सभी लोगों को वितरण सुनिश्चित करके जाने के लिये कहा गया है, और प्रशासन द्वारा भी इस पर लगातार दृष्टि रखी जा रही है।
- Advertisement -