राज्य

पैना गांव में सड़क दुर्घटना में महिला की मौत पर हुई अज्ञात वाहन पर FIR

बरहज, देवरिया। कल शाम को अज्ञात वाहन दुर्घटना में महिला की मौत हो गई थी जिसका पुलिस ने पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया था। मिली जानकारी के अनुसार ब्रृद्ध महिला की पहिचान पैना गांव निवासी सम्पत्तिया देवी उम्र 70 वर्ष के रुप में हुई ।गुरुवार को मृतका की बहु शकीना देवी पत्नी सोनू के तहरीर पर स्थानीय थाने में अज्ञात वाहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा गया जिसका जांच पड़ताल बरहज पुलिस कर रही है। इस वावत प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि मृतका की बहु शकीना के द्वारा तहरीर मिला है उस आधार पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

सी डी ओ ने नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण

 

Vinay Mishra