राज्य

गैस सिलेंडर फटने से गोदाम में आग

दिवाकर उपाध्याय/सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के कपिल वस्तु थाना क्षेत्र के अलीगढ़वा कस्बे की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है.आज मगंलवार की सुबह एक गोदाम में गैस सिलेंडर फटने से गोदाम में आग लग गयी गोदाम में पटाखे होने की वजह से भीषण आग लग गई आग ने भयावह रूप ले लिया विस्फोट में एक की मौत, कई लोग घायल लगभग एक घंटे तक होता रहा विस्फोट घटना की सूचना मिलते ही प्रसाशन मौके पर पहुंच फ़ायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुट गयी अग्निशमन विभाग ने पानी के बौछार से आग की लपट कुछ कम हुई तो दो लोगों के क्षत विक्षत शव निकाले गए, जिनकी पहचान नहीं हो पा रही है।

आग से झुलस कर गंभीर हुए तीन लोगों को इलाज के लिए माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के संयुक्त जिला अस्पताल भेजा गया है।दो घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी आग धधक रही है और कई दुकानों के सामान जल गए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार अग्रवाल ने बताया कि अलीगढ़वा में आग लगने से दो लाेगों की मौत हो गई है। आग बुझाई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team