चिन्हित गंभीर एनीमिक गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव हेतु

Updated: 05/07/2023 at 8:35 PM
एनीमिक गर्भवती
दमोह : कलेक्टर मयंक अग्रवाल द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत गर्भावस्था दौरान त्वरित रूप से एनीमिया प्रबंधन के लिए खंड स्तर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में हर हफ्ते ब्लड ट्रांसफयूजन कैम्प लगाने की पहल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संगीता त्रिवेदी के मार्गदर्शन में की जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. त्रिवेदी ने बताया गर्भावस्था दौरान अमूमन गर्भवती का एनीमिक होना पाया जाता है। गंभीर रक्ताल्पता की स्थिति में सुरक्षित प्रसव कराना बेहद चुनौती पूर्ण है। ऐसी स्थिति से बचाव के लिए शुरूआती स्तर पर ही चिन्हित गंभीर एनीमिक गर्भवती महिला के प्रबंधन के उद्देश्य से ब्लड ट्रांसफयूजन की पहल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर की गई है।

            उन्होंने बताया हटा एवं पथरिया में सफलता पूर्वक कैम्प लगाये जा चुके है। आगामी समय में सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में हर हफ्ते सतत् रूप से ब्लड ट्रांसफयूजन का कार्य किया जा सके, इसके लिए रोस्टर भी तैयार किया जा रहा है। ब्लड सैम्पल कलेक्ट करने का कार्य खंड स्तर पर ब्लड डोनेशन कैम्प के जरिये कैम्प लगाकर किया जायेगा। जिला चिकित्सालय में सैम्पल का क्रॉसमैच कर बैग तैयार किया जाकर निर्धारित दिवस पर पैथालॉजिस्ट के नेतृत्व में संबंधित दल द्वारा चिन्हित गर्भवती महिलाओं का ब्लड ट्रांसफयूजन किया जायेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. त्रिवेदी ने बताया कि समुदाय स्तर पर हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर में पदस्थ सी.एच.ओ. द्वारा हर हफ्ते शुक्रवार को हाई रिस्क क्लीनिक लगाया जाता है।

टीम द्वारा मेडीकल स्टोर की जाँच की गई
First Published on: 05/07/2023 at 8:34 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में राज्य सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
Welcome to The Face of India