भदोही। जिला पंचायत चुनाव के नामांकन के दिन बीते 26 जून को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश के कई सपा जिलाध्यक्षों को पद से हटा दिया था और उसी में भदोही के सपा जिलाध्यक्ष विकास यादव भी शामिल रहे। लेकिन पद से हटाये जाने के बाद सपा के विकास यादव को अपने पद को लेकर मोह बना है। और इसका खुलासा आज खुद विकास यादव ने अपने फेसबुक पर पोस्ट पर किया। जिसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पोस्ट किये गये संदेश में खुद को सपा का भदोही जिलाध्यक्ष बताया है।
अब यहां सवाल पैदा होता है कि सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विकास यादव ने खुद को सपा का जिलाध्यक्ष क्यों बताया? विकास यादव के फेसबुक पोस्ट को लेकर तरह तरह की चर्चा भी हो रही है। लेकिन यह तो स्पष्ट है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भदोही के सपा जिलाध्यक्ष समेत कई जिलो के जिलाध्यक्षों को पद से हटा दिया था।
Discussion about this post