राज्य

पूर्व अधिशासी अधिकारी बरहज की विदाई !

बरहज, देवरिया। नगर पालिका परिषद गौरा बरहज के सभागार में आज कृष्ण चंद्र पांडे के विदाई समारोह का कार्यक्रम रखा निवर्तमान अधिशासी अधिकारी श्री चन्द्र कृष्ण पाण्डेय का भव्य विदाई समारोह नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल की अध्यक्षता में किया गया। कृष्ण चंद्र पांडे द्वारा नगर पालिका की साढ़े 4 साल की कार्यों के बारे में कर्मचारियों द्वारा सराहनीय बताया गया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी कृष्ण चंद्र पांडे पांडे ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष सहित यहां के कर्मचारी गण का सहयोग मुझे बराबर मिलता रहा। आप सभी का स्नेह एवं प्यार में भूल नहीं सकता। ट्रांसफर एक सतत प्रक्रिया है जिसके तहत आज आप सभी के बीच से विदा ले रहा हूं । अब आप सभी निरुपमा प्रताप का सहयोग कर नगर पालिका व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करेंगे। कार्यक्रम में नगर पालिका के सभासद लव सोनकर, रतन सोनकर, सुदामा वर्मा, विकास मद्धेशिया,दीपक कनौजिया,सत्येंदर यादव, मुकेश भारती, मुरारी जायसवाल, वह नगर पालिका के कर्मचारी मनोज गुप्ता, जोखन बाबू, सरवन बाबू, संतोष सिंह, महेश यादव, रितिक यादव, अमित जायसवाल,राजेश जायसवाल, रतन वर्मा, पवन विश्वकर्मा, रत्नाकर तिवारी, आलोक वर्मा सरवन कुमार संपूर्णानंद और नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों का उपस्थित रहे।

 

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team