भदोही। जिले में ब्लाक प्रमुख चुनाव में छ: में से चार ब्लाक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित हुए। नामांकन के समय सुरियावां और औराई ब्लाक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित हुए। और शुक्रवार को नाम वापसी के दिन ज्ञानपुर से आरती सिंह और भदोही से प्रियंका सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुई। इस तरह जिले की केवल डीघ ब्लाक और अभोली ब्लाक में शनिवार को होगा मतदान। इसके लिए सारी तैयारी पूरी हो गई है। औराई से बृजमोहन मिश्रा लगातार दूसरी बार ब्लाक प्रमुख निर्वाचित हुए। वही भदोही से प्रियंका सिंह, सुरियावां से अनीता गौतम, जबकि ज्ञानपुर से भाजपा की प्रत्याशी आरती सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुई। ब्लाक प्रमुख चुनाव के दौरान चौरी थाना में दो मामले भी दर्ज हुए। जीते हुए प्रत्याशियों को भाजपा विधायकों ने बधाई दी और इसे भाजपा की जीत बताया। विदित हो कि भाजपा ने मात्र चार सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे जिसमें केवल ज्ञानपुर की भाजपा प्रत्याशी आरती सिंह ने जीत दर्ज की। लेकिन भाजपा के लोग भदोही से बागी प्रत्याशी प्रियंका सिंह और सुरियावां से अनीता गौतम की जीत को भी भाजपा जीत बताया। पूरे जनपद की निगाहे अब केवल अभोली और डीघ ब्लाक पर है। अभोली में जहां प्रियंका बिन्द भाजपा की प्रत्याशी है और डीघ से भाजपा का कोई प्रत्याशी नही है। डीघ में विधायक विजय मिश्रा के भतीजे मनीष मिश्र और निर्दलीय मनोज मिश्रा के बीच टक्कर है। हालांकि जिले की सबसे चर्चित सीट इस समय डीघ ब्लाक है। जहां पर सबकी निगाहें लगी है।
Discussion about this post