
Gandhi Baba Raghav Das of Purvanchal
बरहज, देवरिया। स्थानीय बाबा राघव दास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पूर्वांचल के गांधी क्रांतिकारियों के संरक्षक रहे ,बाबा राघव दास की 127वीं जयंती समारोह महाविद्यालय परिसर में धूमधाम के साथ मनाई जाएगी ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर चितरंजन मिश्र पूर्व अध्यक्ष हिंदी विभाग दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर एवं पूर्व कुलपति अंतरराष्ट्रीय हिंदी दिवस विद्यालय वर्धा महाराष्ट्र ,विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर यस एन चतुर्वेदी पूर्व अध्यक्ष वाणिज्य विभाग एवं पूर्व अधिष्ठाता वाणिज्य संकाय दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर महेश्वर मिश्र पूर्व अध्यक्ष भौतिक विभाग एवं पूर्व अधिष्ठाता विज्ञान संकाय दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर होंगे इस आशय की जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर शंभू नाथ तिवारी ने दी।