राज्य

भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रार्जुन जी महाराज का भव्य जन्मोत्सव समारोह व नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह

देवरिया। देवरिया में जायसवाल समाज ने अपने कुल देवता भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रार्जुन जी महाराज का भव्य जन्मोत्सव समारोह व नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह दिनांक 26 नवंबर 2023 दिन रविवार को स्थान काली मंदिर देवरिया खास मे देवरिया मे संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जायसवाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जायसवाल सहित जायसवाल समाज के राष्ट्रीय महासचिव अटल गुप्ता सहित जायसवाल समाज के राष्ट्रीय पदाधिकारीगण अजय जायसवाल, फूलचनद जायसवाल, अशोक जायसवाल, सहित अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मंटू बाबू जायसवाल थे।
धार्मिक स्थलों पर लगे अवैध लाउडस्पीकर व ध्वनिविस्तारक यंत्रों के विरुद्ध चलाया गया अभियान

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जायसवाल समाज देवरिया के जिलाध्यक्ष ईश्वरचन्द विद्यासागर जायसवाल और पूर्व जिलाध्यक्ष-सुरेन्द्र जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया।  कार्यक्रम का संचालन जायसवाल समाज के जिला महासचिव श्रषिकेश जायसवाल ने किया।  कार्यक्रम के शुरुआत मे ही जायसवाल समाज देवरिया के जिला कमेटी का शपथ ग्रहण कराया गया जिसमे जायसवाल समाज जनपद देवरिया के जिलाध्यक्ष ईश्वरचन्द विद्यासागर जायसवाल और जिला महासचिव श्रषिकेश जायसवाल एवं जिला कोषाध्यक्ष राजू जायसवाल सहित अन्य जिला स्तर पदाधिकारीगणो द्वारा शपथ लिया। 
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जायसवाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने कहा कि हम सभी लोग भाग्यशाली हैं कि अपने कुल देवता का जन्मोत्सव समारोह मना रहे है । जायसवाल समाज को एकजुट होना होगा तभी हम सभी मजबूत होगें और जब मजबूत होगें तभी हम सभी को राजनैतिक भागीदारी भी मिलेगी। 

देवरिया में जायसवाल समाज के लोग बहुत ही जागरूक और समाज के प्रति समर्पित हैं। वर्तमान कमेटी की जितनी भी प्रशंसा की जाय वह कम ही होगी। कार्यक्रम के इसी क्रम मे जायसवाल समाज के राष्ट्रीय महासचिव- अटल गुप्ता ने कहा की पुरे देश मे जायसवाल समाज बहुत ही मजबुत है बस कमी है तो केवल निस्वार्थ भाव से एक जुट होने की जरूरत है। सभी स्वजातीय भाई- बहन एक मजबुत एकता बनावे जिसका लाभ पुरे समाज को मिलेगा।इसी क्रम मे अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और जायसवाल समाज देवरिया के संरक्षक मंटू बाबू जायसवाल ने कहा कि जायसवाल समाज के लोग अपने कुलदेवता का अनुसरण करें और समाज के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलने की जरूरत है। जिस दिन समाज मजबूत होगा उसी दिन सभी भाई-बहन स्वतः ही मजबूत हो जायेंगे । अपना एक गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। 

इस कार्यक्रम को अन्य वक्तागणों ने भी सम्बोधित किया । कार्यक्रम मे आकर्षक झाकियों ने सबका मन मोह लिया तथा साथ ही कार्यक्रम मे संस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य विविध कार्यक्रम भी संपन्न हुए। जायसवाल समाज के कुल देवता के भव्य जन्मोत्सव समारोह एवं शपथ ग्रहण समारोह मे मुख्य रूप से जायसवाल समाज देवरिया के जिलाध्यक्ष ईश्वरचन्द विद्यासागर जायसवाल , जिला महासचिव श्रषिकेश जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष राजू जायसवाल, जिला मिडिया प्रभारी-राजकुमार जायसवाल उर्फ राजू , जायसवाल समाज देवरिया के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र जायसवाल सहित जायसवाल युवा सेवा समिति के अध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल सहित जायसवाल महिला सभा की जिलाध्यक्ष रमिता जायसवाल महासचिव अंजना जायसवाल सहित सभी पदाधिकारीगण एवं जायसवाल समाज के सैकड़ो की तादाद लोग मौजूद रहे।

Basant Mishra