राज्य

हनुमान मंदिर पर भव्य हरिकीर्तन का हुआ आयोजन

बरहज । देवरिया बरहज तहसील क्षेत्र अंतर्गत के परसिया तिवारी  में श्रावण मास में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विजय वीर हनुमान मंदिर पर भव्य हरिकीर्तन का हुआ आयोजन शनिवार को हवन पूजन के साथ समापन हुआ उसके बाद भंडारा एवं प्रसाद वितरण किया गया ।
हर साल के भांति श्रावण मास में सुख संपत्ति समृद्धि के लिए गांव मे अखंड हरिकीर्तन का आयोजन 24 घंटे के लिए विजय वीर हनुमान मंदिर पर किया जाता है । जिसमें परसिया तिवारी के गांव के सभी ग्रामवासियों का सहयोग तथा ग्राम प्रधान नीतू तिवारी व प्रतिनिधि धीरेंद्र तिवारी अहम भूमिका रहा । इस अवसर पर अष्टभुजा तिवारी, नन्हे तिवारी, शयन कुमार त्रिपाठी, रमापति त्रिपाठी, अक्षवर तिवारी ,नित्यानंद तिवारी ,विमला तिवारी ,अखिलानंद तिवारी ,रामा सागर तिवारी ,अरुण तिवारी उर्फ गुड्डू ,धीरज तिवारी ,राम सागर तिवारी राकेश तिवारी ,अंतर्वासी, माया देवी, गीता देवी आदि मौजूद रहे।

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team