राज्य

बाढ़ समस्या से निपटने के लिए आपदा मित्र के साथ सामूहिक बैठक

बरहज/भागलपुर/ देवरिया। बाढ़ जैसी आपदा से निपटने हेतु आज बिशुनपुर व परसिया देवार में प्रभारी निरीक्षक कपिल देव चौधरी ने आपदा मित्र के साथ मिलकर की सामूहिक बैठक हुई।बैठक में बाढ़ से होने वाले समस्याओं से रुबरु होकर आने वाली समस्याओं से निपटने के लिए हर पहलू पर थाना प्रभारी ने ग्राम प्रधान एवं गांव की जनता के साथ सभी को अपनी समस्या या अन्य भी विचारों को रखने की बात कही,उन्होने सभी समस्याओं की सुरक्षा के लिए हम आपके साथ तत्पर है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सतर्क रहे तथा अपनी समस्याओं को हम तक अवश्य पहुंचाएं।बरहज की अन्य टीम हल्का इंचार्ज सेल सिंह, हल्का इंचार्ज सुशील सिंह,अन्य पुलिस टीम कांस्टेबल नरेंद्र यादव, कांस्टेबल सुधाकर कुमार, कांस्टेबल संजीत महिला आरक्षी अलका व पूनम भी रही ।

मुफ्त स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team