हाईटेंशन तार की करंट के चपेट में आने से युवक की मौत

Updated: 21/07/2024 at 11:13 PM
1001457067

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के रामलक्षन चौकी अंतर्गत छितही गांव निवासी एक युवक की हाई टेंशन लाइट की चपेट में आने से मौत हो गई । युवक बिजली मिस्त्री का काम करता था। शनिवार की देर रात गांव के ही पोल पर चढ़कर फाल़ट ठिक कर रहा था कि, कंरट की चपेट में आ गया और वह नीचे गिर पड़ा।

आनन – फानन में परिवार के लोग जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया । रास्ते में ही ले जाते समय युवक की मौत हो गई।

छितही निवासी सुधीर कुमार पुत्र रामसमुझ उम्र 24 वर्ष शनिवार शाम गांव के ही बिजली के खंभे पर चढ़कर फाल्ट ठिक कर रहा था कि उसी समय लाइट आ गई जिससे वह करंट की चपेट में आ गया और वह नीचे गिर गया। परिवार के लोग आनन फानन में जिला अस्पताल ले गए जहां पर स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया रास्ते में जाते समय युवक की मौत हो गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाई है संदीप,सुमित, सुधीर, संजीव मृतक तीसरे नंबर का भाई था। मृतक की मां मीना देवी दहाड़े मार मार कर मूर्छित हो जा रही थी ।

First Published on: 21/07/2024 at 11:13 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में राज्य सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Welcome to The Face of India