बरहज। देवरिया भलुअनी थानान्तर्गत गड़ेर के महादेवा ताल में मिला हिमालयन सफेद गिद्ध, चलने में असमर्थ ले गई। वन विभाग की टीम कानपुर के बाद अब देवरिया के गड़ेर स्थित महादेवा ताल में एक सफेद गिद्ध देखा गया। जानकारी होने पर आसपास के लोग जुट गए। किसी ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन कर्मी शनिवार को उसे साथ पौधशाला ले आए। वह खड़ा नहीं हो पा रहा था।
जिस तरह आठ जनवरी को कानपुर में हिमालयन गिद्ध मिला था उसी तरह का एक गिद्ध गड़ेर गांव के पश्चिम महादेवा ताल में कुछ लोगों ने देखा। कोहरा होने के कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा था। हिम्मत जुटाकर किसी तरह लोग उसके नजदीक पहुंचे तो देखे कि वहविशालकाय गिद्ध था। वह उड़ नहीं पा रहा था। ग्रामीणों ने ठंड जान उसके पास आग जलाया। बावजूद वह खड़ा नहीं हो पा रहा था।
सूचना पर वन दरोगा ओंकार द्विवेदी चार सदस्यीय टीम के साथ पहुंच गए। उन्होंने बताया कि हिमालयन गिद्ध की तरह है। बरहज स्थित पौधशाला में गिद्ध को रखा गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। फारेस्ट रेंजर रवींद्र कुमार ने बताया कि जानकारी होने पर टीम गई थी। उसके पैर में दिक्कत लग रही है, जिससे खड़ा नहीं हो पा रहा है। उसका इलाज कराया जा रहा है।