भदोही। औराई थाना क्षेत्र के खेतलपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव कुएं से बरामद हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक खेतलपुर गांव निवासी रामसजीवन पटेल की पुत्री सीता देवी पत्नी धर्मेंद्र जो मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई गई है, अचानक गुरुवार को देर शाम घर से लापता हो गई। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बावजूद पता नहीं चल सका। मृतक विवाहिता के पिता के अनुसार शुक्रवार को गांव के पूर्वी छोर पर स्थित एक कुंए से उसका शव बरामद हुआ,इसकी जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
मालूम हो कि औराई थानाक्षेत्र के खेतलपुर गांव निवासी रामसजीवन पटेल की पुत्री सीता देवी की शादी 11 दिसंबर 2020 में वाराणसी जनपद के ग्राम अमिनी थाना मिर्जामुराद, निवासी धर्मेंद्र पटेल से सम्पन्न हुई थी। अपनी विक्षिप्त पुत्री सीता की हालत गंभीर देख कर पिता रामसजीवन उसे ससुराल से अपने घर ईलाज के लिए लाया था। जिसका उपचार भदोही में चल रहा था। शुक्रवार को भोर सीता का शव कुऍ में कुएं में मिला।इस बात की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने विवाहिता के शव को कुएं से बाहर निकाला। जहां पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
Discussion about this post