मुम्बई, उत्तर पश्चिम मुम्बई लोकसभा क्षेत्र में मुंबई महानगर पालिका चुनाव 2022 को देखते हुए शिवसेना पदाधिकारी सम्मेलन का आयोजन सिंफनी हाल, अंधेरी पूर्व, मुंबई में किया गया। जिसमें उत्तर पश्चिम मुम्बई लोकसभा सांसद गजानन किर्तीकर, उद्योग मंत्री सुभाष देसाई , परिवहन मंत्री एड. अनिल परब साहेब, आमदा रविन्द्र वायकर, रमेश लटके साहेब, पूर्व महापौर व आमदार सुनील प्रभु साहेब, मुंबई मनपा उप-महापौर माननीय एडवोकेट सुभाष वाडकर, गुजरात संपर्क प्रमुख एवं मुंबई मनपा आरोग्य समिती अध्यक्ष सौ. राजुल पटेल जी, नगरसेविका व महिला विभाग संघठक सौ. साधनाताई माने जी, शिवसेना संघठक व उत्तर भारतीय एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अशोक तिवारी, शिवसेना संघठक व उत्तर भारतीय एकता मंच के राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार सिंह व उत्तर भारतीय एकता मंच के कार्याध्यक्ष एस आर यादव जी के साथ शिवसेना उत्तर पश्चिम मुम्बई लोकसभा के संपर्क प्रमुख, विभाग प्रमुख, शाखा प्रमुख के मुख्य पदाधिकारी व उत्तर भारतीय एकता मंच के जिला प्रमुख, विधानसभा प्रमुख व वार्ड प्रमुख उपस्थित होकर प्रमुख ज्वलन्त विषयो पर सभी वरिष्ठ नेताओं द्वारा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया गया और मंच पर उपस्थित प्रमुख पदाधिकारियों को शाल एवं आराध्य-माता तुलसी जी का झाड़ देकर सम्मानित किया गया। सूत्र संचालन विधायक व शिवसेना विभाग प्रमुख सुनील प्रभु द्वारा किया गया।
Discussion about this post