राज्य

उत्तर प्रदेश राज्य के सभी 75 जनपदों में होगा, जिसका आयोजन खेल जगत फाउण्डेशन उत्तर प्रदेश एवं सहयोगी खेल विभाग एवं युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित

बरहज:  देवरिया  खबर  देवरिया से क्रीडा अधिकारी राज नारायण प्रसाद ने बताया है कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेलों को बढावा देने के उद्देश्य से मेजर ध्यान चन्द्र खेल स्पर्धा कार्यक्रम 27 दिसम्बर 2023 तक उत्तर प्रदेश राज्य के सभी 75 जनपदों में होगा, जिसका आयोजन खेल जगत फाउण्डेशन उत्तर प्रदेश एवं सहयोगी खेल विभाग एवं युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश के द्वारा होगा।

पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के अवसर पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 

मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा कार्यक्रम पूर्णतः निशुल्क है, जिसमें हॉकी, खो-खो, कबड्डी, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, हैंडबाल, रस्साकसी, वॉलीबाल, ताइक्वांडो, कराटे, डांस एवं योग का आयोजन किया जाएगा। हर प्रतिभागी केवल एक ही प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगा। जनपद के इच्छुक खिलाड़ी 29 अक्तूबर दिन रविवार को को सुबह 11:00 बजे उपस्थित होकर जिला खेल कार्यालय में अपना पंजीकरण कराया जा  सकता है।
क्रय विक्रय सहकारी समित के अध्यक्ष जय प्रकाश मिश्र व उपाध्यक्ष किरन प्रकाश को बनाया गया

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team