तेंदूखेड़ा ब्लॉक में जबेरा विधायक ने वितरित किए आयुष्मान कार्ड

Updated: 02/07/2023 at 7:24 PM
आयुष्मान कार्ड
सुरेश दुबे ब्यूरो : दमोह :  विकासखण्ड तेंदूखेड़ा के नगर परिषद भवन में आयुष्मान कार्ड वितरण का कार्यक्रम किया गया। जिसमें स्वस्थ विभाग द्वारा सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन अभियान एवं एक करोड़ आयुष्मान कार्ड का वितरण वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किया गया। सभी ने प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी का उद्बोधन सुना व देखा। 

आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज की गारंटी सरकार के द्वारा दी जा रही है जिसमें जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी ने पात्र हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए। उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी सभी को दी। साथ ही कहा सरकार निरंतर गरीब के हित में कार्य कर रही है। इस दौरान एसडीएम अविनाश रावत, बीएमओ, सत्येंद्र जैन, मूरत सिंह, गोविंद यादव, शिवम जैन, चेतन जैन, राजीव जैन, सहित बड़ी संख्या में आमजन की मौजूदगी रही।

संपूर्ण समाधान दिवस पर जिला अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने फरियादियों की फरियाद
First Published on: 02/07/2023 at 7:24 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में राज्य सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Welcome to The Face of India