पत्रकार एसोसिएशन : जिला मे सम्मेलन करने की बनी रणनीति

Updated: 15/11/2023 at 7:49 PM
IMG-20231115-WA0114

सलेमपुर/देवरिया। पत्रकार एसोसिएशन की बैठक बुधवार को स्थानीय ब्लाक सभागार में दिलीप भारती की अध्यक्षता में हुई। नये सत्र के लिए सदस्यता अभियान चलाने पर सहमति बनी। दिसंबर माह में देवरिया में पत्रकार सम्मलेन कराने पर विचार किया गया। पत्रकार रविशंकर तिवारी ने गणेश वंदना के साथ कार्य क्रम की शुरुआत किये। श्री तिवारी ने स्वतंत्रता के पूर्व और आज की पत्रकारिता में अंतर का का विस्तृत विश्लेषण किया। मुंबई से पधारे पत्रकार विनोद बरई सम्मेलन की रूप रेखा बताये। मन्नवर अंसारी ने कहा कि पत्रकारिता केवल डीपी लगाने, स्टेटस लगाने से नहीं होता है।

पत्रकार को अपनी कलम की ताकत दिखानी चाहिए। सुधेन्दु पांडे ने कहा कि मृत प्राय संगठन तो जनपद में बहुत हैं, हमारे यहाँ संघर्षशील साथी हैं। विनय मिश्र ने कहा कि जनपद का यह सबसे संघर्षशील और जुझारू पत्रकार साथियों का संगठन है। प्रदीप चौरसिया ने कहा कि हमारा संगठन यूपी के अलावा चार अन्य प्रांतों में भी काम कर रहा है। बैठक को तारकेश्वर गुप्ता गजाननंद मौर्य, प्रदीप चौरसिया, विनय मिश्र, अनुज त्रिपाठी, अविनीत शर्मा, अरुण कुमार मिश्र, चंद्र प्रकाश शुक्ला, वरुण कुमार मिश्र, अतीक अहमद, शब्बीर आलम, सुभाष चंद मिश्रा, राधा कान्त पांडे, नंदू कुमार, मीनाक्षी कौशल, बंधन प्रसाद, रियाज लारी, फैज़ अहमद, अश्वनी कुमार, पांडे एन डी देहाती, रत्नेश कुमार चौरसिया, अनुज त्रिपाठी सहित कई पत्रकारों ने बैठक को सम्बोधित किये। संचालन उदय प्रताप सिंह ने की।

First Published on: 15/11/2023 at 7:49 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में राज्य सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
Welcome to The Face of India