
Khesraha police arrested the wanted accused and presented him in the court.
बाँसी | खेसरहा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्थिया पुलिस चौकी के पूरनजोत गाँव निवासी प्रमोद की पत्नी हीरा को गांव की एक लड़की को भगाने के मामले में गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय भेज दिया। इस संदर्भ प्रभारी निरीक्षक खेसरहा संतोष सिंह द्वारा जानकारी दी गई कि गिरफ्तार की गई वांछित अभियुक्ता उपरोक्त के विरुद्ध लड़की की माँ के तहरीर पर थाने पर पंजीकृत मु0अ0सं0 269/2023 धारा 363,366 IPC में चौकी प्रभारी कुर्थिया के नेतृत्व में पुलिस टीम वांछित अभियुक्ता की तलाश कर रही थी। इंस्पेक्टर श्री सिंह ने बताया कि जरिये मुखबिर मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम में शामिल कां0 अजीत यादव व महिला कां0 अंशू शर्मा द्वारा मामले में आरोपी हीरा पत्नी प्रमोद को बनकटा मोड़ से मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।