राज्य

युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज

बरहज। देवरिया खबर जनपद देवरिया के थाना खुखुंदू क्षेत्र के एक गांव की किशोरी सोमवार को गायब हो गयी है परिवार वालो ने पहले काफी तलाश की, लेकिन काफी मशक्कत करने के उपरांत कहीं भी पता नहीं चल सका, परिवार वालो के तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

एक गांव की रहने वाली किशोरी का एक साल से गोपालगंज बिहार जिले का रहने वाला एक युवक ने अपने झांसे में ले लिया, और दोनों में बातचीत होने लगी, इसी दौरान सोमवार को युवक ने अपने में झांसे में लेकर फरार हो गया, परिवार वाले पहले काफी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका, किशोरी की पिता के तहरीर पर पुलिस गोपालगंज बिहार का रहने वाला सरफराज अहमद के खिलाफ पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा मामले की छानबीन में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि किशोरी का युवक से एक साल से बातचीत हो रही थी, इसी दौरान युवक किशोरी को लेकर फरार हो गया, आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन किया जा रहा है।

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team