
Kotwali Deoria arrested two accused related to the murder
बरहज, देवरिया। दिनांक 11.10.2023 थाना खुखुन्दू क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भरौली के पास हुई हत्या के सम्बन्ध में थाना खुखुन्दू पर वादी प्रियांशु मिश्र पुत्र अशोक मिश्र के तहरीर पर मु0अ0सं0– 302/2023, धारा– 302,504,506,120बी भादंसं का अभियोग 05 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध पंजीकृत करते हुए विवेचना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वारा की जा रही है । विवेचना के क्रम में नामजद एवं प्रकाश में आये 05 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा चुका है । इसी क्रम में आज दिनांक 05.03.2024 को प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने मय हमराह कर्मचारी गण द्वारा मुखबिर की सूचना पर देवरिया–सलेमपुर मार्ग निरंकारी भवन के पास से उपरोक्त अभियोग में नामजद वांछित अभियुक्त कौशलेस नाथ मिश्र पुत्र स्व0 काशीनाथ मिश्र निवासी परसिया मिश्र थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया व अतुल कुमार मिश्र पुत्र कौशलेस नाथ मिश्र निवासी परसिया मिश्र थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया को गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया।
भाजपा महिला मोर्चा द्वारा नारी शक्ति वंदन पदयात्रा क्या हुआ आयोजन