राज्य

सीआरपी हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 दिसम्बर

देवरिया परियोजना अधिकारी डूडा देवरिया रोहित सिंह ने बताया है कि डूडा द्वारा संचालित दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अर्न्तगत समुदाय स्तर पर पूर्व में गठित स्वयं सहायता समूहों में से सीआरपी (आंतरिक कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन) के चयन के निर्देश दिये गये है। इसमें उन महिलाओं को चयनित किया जाएगा, जिनको समूहों की सदस्यता का पर्याप्त जानकारी हो। स्वयं सहायता समूहों के संचालन में एक साल पूरा हो चुका हो, न्यूनतम योग्यता हाईस्कूल, मोबाइल एप को चलाने में पारंगत हो तथा डिजिटल साक्षरता की सामान्य जानकारी हो, ऐसे समूहों के द्वारा 18 दिसम्बर 2023 तक जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा कार्यालय में अपना आवेदन किया जा सकता है।

निर्माण में भ्रष्टाचार की शिकायत पर एडीओ पंचायत ने किया जांच

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team