राज्य

लेखपाल संघ का चुनाव हुआ संपन्न

बरहज, देवरिया। आज बरहज तहसील में लेखपाल संघ का चुनाव ‌ जिला अध्यक्ष संकट मोचन चतुर्वेदी जिला महामंत्री रवि अग्रवाल एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामदास यादव की देखरेख में लेखपाल संघ का चुनाव संपन्न हुआ ।चुनाव में सर्वसम्मत से सुकेश तिवारी अध्यक्ष, गोविंद कश्यप महामंत्री ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेंद्र कुमार ,कोषाध्यक्ष राजीव यादव ,ऑडिटर रमेश पटेल चुने गए ।चुनाव के तुरंत बाद लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष संकट मोचन चतुर्वेदी द्वारा नव निर्वाचित पदाधिकारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई ।इस अवसर पर संदीप यादव, चंद्रजीत जायसवाल, रितेश यादव, प्रवीण यादव, चंदन पटेल, दिग्विजय नाथ मिश्रा ,शिव चौधरी, रिंकू गुप्ता ,सविता सिंह सहित बरहज तहसील के सारे लेखपाल गण उपस्थित रहे।चुनाव के बाद लेखपालों द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारी को फूल मालाओं से स्वागत किया गया और मिठाइयां बांटी गई।

बांसी तहसील का मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team