Madanmohan Malviya ji was the founder of Kashi Hindu University and an ideal man - Ramji Giri
देवरिया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ,भारत रत्न मदनमोहन मालवीय की जयंती सोमवार को टाउन हॉल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गई।इस दौरान सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रणेता, मदनमोहन मालवीय जी इस समय के युग पुरुष थे। वे भारत के पहले व अंतिम व्यक्ति थे जिन्हें महामना के उपाधि से नवाजा गया।वकालत, समाज सुधार, पत्रकारिता व मातृ भाषा के लिए इनका सम्पूर्ण जीवन समर्पित रहा।मालवीय जी सत्य, ब्रम्हचर्य, व्यायाम, आत्म त्याग व देश भक्ति में के प्रतिमूर्ति थे।आजादी की लड़ाई में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। समाज के बेहतर शिक्षा के लिए सदैव प्रयत्नशील रहे। उनके नीतियों व सिद्धांतो पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम को दीनानाथ भारती,आनंद देव गिरि चुन्नु,दीनदयाल यादव, नीलेश मणि त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी राजन,सुनील द्विवेदी, रामप्रवेश सिंह,रामअशीष साहनी,वीरेन्द्र तिवारी,प्रेमलाल भारती, सुनील मणि, बदरे आलम,आनंद शंकर,मनोज मणि,राजेश सिंह, शिवशंकर सिंह, ज्ञानेन्द्र मणि त्रिपाठी,जुलेखा खातून, अशोक गौंड, चंद्रिका यादव,सच्चिदानंद मिश्र, विनोद दूबे, संदीप पांडेय,रीता देवी,रविन्द्र मल्ल आदि प्रमुख रूप से सम्बोधित किया।
देवरिया धर्म स्थानांतरण को लेकर बजरंग दल का हंगामा