संवाददाता राकेश शर्मा मनासा मध्यप्रदेश
नीमचl अखिल भारतीय बलाई महासभा नई दिल्ली का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं प्रतिभा सम्मान राजस्थान की प्रसिद्ध जगह बिरला ऑडिटोरियम जयपुर में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम कबीर साहेब, गरीब साहेब एवं बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय गीत गायन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। राष्ट्रीय महाधिवेशन मे देश के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली नारी शक्तियों का सम्मान किया गया। कोविड महामारी से परिवार के मुखिया की मृत्यु पर विधवा महिलाओं को सिलाई मशीनें भेंट की गईl राजनीति मे भागीदारी विजन 2023 के विषय को लेकर चर्चाये हुई, सामाजिक उत्थान एवं आर्थिक विकास मानसिक और सांस्कृतिक उद्देश्य पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जयपुर की राजकुमारी एवं सांसद दीया कुमारी साहिबा एवं कार्यक्रम संयोजक बाबूलाल बसेर पूर्व विधायक के द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाले मध्य प्रदेश, नीमच जिला पंचायत के पूर्व सदस्य अशोक खींची कुकड़ेश्वर को बलाई समाज रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में श्रीमती सौम्या गुर्जर महापौर ग्रेटर जयपुर, श्रीमती मुनेश गुर्जर महापौर हेरिटेज जयपुर व सांसद रामचरण बोहरा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय बलाई महासभा के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल बछेर के द्वारा की गई। पर्वतारोही आशा मालवीय को साफा पहनाकर एवं तलवार भेंट कर के सम्मानित किया एवं विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली नारी शक्ति का सम्मान किया गया।सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में विशेष कार्य करने के लिए अखिल भारतीय बलाई महासभा मध्य प्रदेश के ऊर्जावान नेतृत्वकर्ता प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजीनियर आष्टा को बलाई रत्न अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। साथ ही अखिल भारतीय बलाई महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक खींची मल्हारगढ़, मंदसौर, समाज सेवी कमल चौहान उज्जैन एवं अखिल भारतीय बलाई महासभा के प्रदेश महासचिव यशवंत मालवीय को भी बलाई रत्न राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय महाधिवेशन में दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा एवं पंजाब से प्रदेश अध्यक्ष एवं उनकी टीम व बड़ी संख्या में संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव कैलाश गहलोत के द्वारा स्वागत भाषण दिया गया एवं आभार राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जितेंद्र खड़िया के द्वारा माना गया।
Discussion about this post