संवाददाता राकेश शर्मा मनासा मध्यप्रदेश
नीमच। डॉ. अंबेडकर सामाजिक समरसता का प्रतीक है भारतीय जनता पार्टी उनके बताए मार्ग पर चलकर सर्वहारा वर्ग को विकास से जोड़ रही हैं साथ ही साथ ऐसी योजनाएं बना रही हैं जिससे अजा, जनजाति वर्ग आर्थिक रूप से संपन्न हो उन्हें अनुदान राशि देकर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास देश और प्रदेश कि सरकार कर रही हैं उक्त बात माननीय मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने भाजपा कार्यालय तपोभूमि पर अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा अंबेडकर जयंती दिवस पर आयोजित गोष्ठी में कहीं
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार ने कहा कि शोषित वंचित दलित वर्ग को न्याय मिले सम्मान मिले अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति समाज की मुख्यधारा से जुड़े अंबेडकर जी चाहते थे और वही हम कर रहे हैं गोष्ठी को नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि गोयल ने भी संबोधित किया कार्यक्रम कि शुरुआत में माननीय मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, जिला महामंत्री सुखलाल पंवार, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि गोयल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र भटनागर, हेमंत हरित, पुर्व नपा अध्यक्ष राकेश जैन अजा मोर्चा जिला महामंत्री पुष्कर सिंह चौहान, ओमप्रकाश मेधवाल के द्वारा भीमराव अंबेडकर, डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया गोष्ठी के पश्चात सभी भाजपाई बाईक रैली के रुप में भाजपा कार्यालय तपोभूमि से अंबेडकर सर्कल पहुंचें और भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर सुनील कटारिया, ललित ग्वाला, विनीत सेठिया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव तिवारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीना जयसवाल, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन भील, सहित मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा मंडल अध्यक्ष महामंत्री, प्रकोष्ठ के संयोजक व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे कार्यक्रम संचालन शशी कल्याणी ने किया अंत में आभार दुर्गाशंकर मेघवाल ने माना उक्त जानकारी जिला कार्यालय मंत्री विनोद नागदा ने दी।
Discussion about this post