विद्युत सुरक्षा एवं जागरूकता प्रशिक्षण शगुन पैलेस में हुआ सम्पन्न

Updated: 22/06/2023 at 5:30 PM
IMG_20221224_202929
मनासा। 24 दिसम्बर 2022 शनिवार को नीमच वृत्तान्तर्गत मनासा संभाग में विद्युत सुरक्षा एवं जागरूकता, बचाव प्रशिक्षण सत्र 2022- 23 के अंतर्गत मनासा नगर स्थित शगुन पेलेस में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। उक्त प्रशिक्षण में मनासा क्षेत्र के नियमित/ संविदा/ आउटसोर्स लाईन कर्मचारियों को विद्युत दुर्घटना से बचाव एवं उसके रोकथाम हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर नीमच वृत्त के अधीक्षण यंत्री एस. के. पाटील, सुरक्षा प्रकोष्ठ पर्यवेक्षक कार्यपालन यंत्री अभय कुमार जैन, मनासा संभाग के कार्यपालन यंत्री पी. एस. दांगी, मास्टर ट्रेनर आर. एन. व्यास वरि. परीक्षण सहायक एवं नीमच वृत्त के नोडल अधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर शशांक कक्कड़, सहायक यंत्री, मिहिर कुमार मौहान्ति सहायक प्रबंधक, विधुत सुरक्षा सब इंजीनियर ब्रजेश कुमार गुप्ता एवं आर के जोशी सेवानिवृत्त शासकीय चिकित्सक के साथ भाटखेड़ी वितरण केंद्र प्रभारी आर. के. जोशी, सहायक यंत्री, मनासा शहर वितरण केंद्र प्रभारी डी. के. मालवीय, कनिष्ठ यंत्री, की उपस्थिति में प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।
First Published on: 24/12/2022 at 3:21 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में मध्य प्रदेश सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
Welcome to The Face of India