मनासा। नगर में दिनांक 25 सितम्बर शनिवार को मध्यप्रदेश बाहय विद्युत कर्मचारी संगठन के कर्मचारीयो ने 27 सितम्बर से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने हेतु कार्यपालन यंत्री मध्य प्रदेश पश्चिमी क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के नाम लिखित में पत्र सौपा। पत्र में बताया गया है कि 23 अगस्त 2021 को ऊर्जा मंत्री से संगठन के प्रतिनिधि मंडल की बैठक सम्पन हुई थीं जिसमे ऊर्जा मंत्री ने संगठन के सिविलियन कर्मचारीयो की मांग को लेकर एक माह का समय मांगा था लेकिन एक माह से भी अधिक समय होने के कारण कर्मचारीयो ने आक्रोश जताते हुए पूरे नीमच जिले में हड़ताल पर जाने हेतु लिखित में पत्र सौपा। जिसमे 26 सितम्बर के बाद कोई भी कर्मचारी विद्युत प्रदाय से सम्बंधित कोई कार्य नही करेंगे, इस दौरान कोई भी समस्या घटित होती है तो उसका जिम्मेदार स्वयं सरकार रहेगी।
Discussion about this post