मध्य प्रदेश

महेश बंशीलाल पाटीदार के नेतृत्व में शिवराज सिंह चौहान का भव्य स्वागत

महेश बंशीलाल पाटीदार के नेतृत्व में शिवराज सिंह चौहान का भव्य स्वागत,अभिनंदन,चांदी का अफीम डोडा भेट।

पिपलीया मंडी।प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मल्हारगढ़ विधानसभा में करोड़ो के विकास कार्य का भूमि पूजन करने पधारे।जिसका टीम महेश बंशीलाल पाटीदार के द्वारा पिपलीया जय अम्बे स्टोन कटर पर एक बड़ा मंच बनाकर सैकड़ो कार्यकर्ता की उपस्थिति में भव्य स्वागत,अभिनंदन किया।महेश पाटीदार लगातार मंच से संचालन कर रहे थे ओर सभी शासन की योजना ओर मल्हारगढ़ में जगदीश देवड़ा के द्वारा हुए विकास कार्य को सभी जनता तक पहुँचा रहे थे।उनके संचालन से सभी कार्यकर्ताओं में एक नया जोश जुनून था, महेश बंशीलाल पाटीदार, माया बाई जगदीश मालवीय,फूल सिंह सौंधिया की तरफ से प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक चांदी का अफीम पौधा भी भेंट किया।

हालांकि भीड़ ज्यादा होने के कारण वो मंच पर आने की कोशिश करते रहे लेकिन मंच तक नही पहुँच पाए,फिर सीएम शिवराज सिंह चौहान ओर विधायक जगदीश देवड़ा के इशारे पर महेश पाटीदार को सीएम की गाड़ी के पास बुलाया,फिर वही पर उन्होंने अफीम डोडा ओर हल भेट किया और स्वागत किया,पिपलीया नगर में स्वागत के पश्चात नगर में रोड शो जय अम्बे स्टोन कटर से प्रारम्भ हुआ। जय अम्बे स्टोन कटर पर गांव लुनाहेड़ा के भाजपा के सेकड़ो कार्यकर्ता ओर पदाधिकारी उपस्थित थे।जय अम्बे स्टोन पर ऐसा माहौल लग रहा था जैसा कोई मेला हो चारो तरफ भाजपा के कार्यकर्ता ही कार्यकर्ता थे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महेश बंशीलाल पाटीदार ने सभी कार्यकर्ताओं,समस्त ग्रामवासी,पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया और सभी का का आभार माना।

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team